Sunday, December 23, 2018

दिन-रविवार दिनांक-23/12/18 विधा-ग़ज़ल *चलो हम गुनगुनाते हैं* ------------------------------- बहारों में चले आओ, सनम तुम को बुलाते हैं। वही नगमा मुहब्बत का, चलो हम गुनगुनाते हैं ।। हमारी ज़ुल्फ़ लहराई ,हवायें होगईं घायल हमारी हर अदाओं को ,सभी कातिल बताते हैं बनो तुम साज भी मेरा,मिरी आवाज बन जाओ । बुलाती धड़कनें तुम को,तराने कसमसाते हैं ।। सुहानी चाँदनी रातें,हमे पागल बनाती हैं । कभी तुम दूर होते हो,सितारे दिल जलाते हैं।। हमारी साँस थम जाती,अजी जब आप आते हैं । हसीं लगती सभी गलियां,चमन भी मुस्कुराते हैं ।। ✍🏻 स्वरचित रागिनी स्वर्णकार(शर्मा) इंदौर


No comments:

Post a Comment

 मुक्तक : रागिनी की हुंकार तोड़ विषमता की कारा को, समता का रण-शंख बजाओ। विपदा के पर्वत हिल जाएँ, ममता का बल-वज्र चलाओ। रूढ़ि-शिला पर चोट करो अ...